जन अधिकार पार्टी ने डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जन अधिकार पार्टी (ज.) के कार्यकर्ताआंे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हिलबाई पास मार्ग स्थित डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका।प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने खुलेआम वन संपदा की लूट,अवैध वसूली,प्लांटेशन के नाम पर अवैध खनन और कटान का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि सरकार ने कार्यवाही नहीं की तो पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि माफिया-अफसर गठजोड़ के चलते उत्तराखण्ड की हरियाली बर्बाद हो रही है।उन्होंने कहा कि दोषीयों को बचाने का प्रयास हुआ तो हम सड़कों पर उतरेंगे।राज्यपाल को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।इस दौरान मास्टर रिजवान,कुर्बान अली,हसरत अली,जिलाध्यक्ष नदीम,महिला अध्यक्ष ग्रामीण कोमल,उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर,रीना,युवा मोर्चा अध्यक्ष शालिम शाह, शाहरुख़ खान,राव अफराज जाबिर अंसारी,जिला पदाधिकारी मांगा हसन,गुल्लु अंसारी,मीडिया प्रभारी अमन जैन, इंतजार, डा.जहांगीर, लक्सर प्रभारी जमाल अख्तर, बोलिशाह, शाहनज़र, डा.कामिल, मुराद दरियापुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ