Ticker

6/recent/ticker-posts

अटूट श्रद्वा भाव से निकाली गयी जगन्नाथ रथयात्रा

अटूट श्रद्वा भाव से निकाली गयी जगन्नाथ रथयात्रा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - 22 वाँ जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलदेव औरमां सुभद्रा के स्वरूप की भव्य  रथयात्रा निकाली गई । रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया और 56 भोग अर्पित किए गए।  इस इस दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे।

आज प्रातः काल जनता रोड स्थित इस्कॉन  मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदेव, मां सुभद्रा के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई और  उनहे एक शोभा यात्रा के साथ अग्रवाल धर्मशाला लाया गया जहां श्रद्धालुओं ने  स्वरूपों के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ आरती की गई तत्पश्चात भगत सिंह चौक से जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ हुई। यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के मंत्री जसवंत सैनी, कुंवर बृजेश सिंह,विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉक्टर अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, विधायक मुकेश चौधरी,यात्रा संयोजक संजय करनावल, एवं भारत करनवाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर यात्रा का उद्घाटन किया। रथ यात्रा का संचालन भारत करनाल, रम्मी धवन,संजीव करण वाल, मुकेश मेहता,शेखर करणवाल, संजय करणवाल, संजीव शर्मा,  प्रवेश धवन, पूर्व महापौर संजीव बालिया, ललित कुमार पोपली,आशीष महाजन, आप नेता योगेश दहिया,कुलदीप धमीजा, राजकुमार राजू, अजब सिंह,समेत भारी संख्या में लोग श्रद्धालु कर रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एनसीसी कैंप के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स को कराया फायरिंग का अभ्यास