तीन अलग अलग हादसे में दो की मौत, दो घायल
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-बृहस्पतिवार को अलग अलग सड़क व ट्रेन दुर्घटनाओ में दो युवकों की मौत गई तथा दो युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे 59 पर कस्बे के बस अड्डे के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 21 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र परमार सैनी अपने गांव के साथी लील्ला के साथ बृहस्पतिवार रात करीब 11बजे अपनी बाइक से किसी काम के लिए कस्बे में आया था कि जब वह वापस लौटने लगा तो कस्बे के बस अड्डे के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान अभिमन्यु की मौत हो गई। मृतक अभिमन्यु अपने घर में अकेला चिराग़ था जिस कारण घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है पूरा गांव शौक में व्याप्त है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतक अभिमन्यु का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।वही दूसरी घटना रूपडी जुनारदार में रेलवे ट्रैक पर घटित हुई जहाँ एक युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह गांव रूपडी जुनारदार के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने से आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त न होने के कारण कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 8 जीआरपी के द्वारा सूचना मिली कि गांव रूपडी जुनारदार के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा फटा शव पड़ा है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए उसकी पहचान करने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त न होने के कारण कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है और मृतक युवक की आयु करीब 30 वर्ष के लगभग है पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
तीसरी घटना में स्टेट हाईवे पर बन्द पड़े एक स्कूल के सामने एक बाइक सवार युवक की नीलगाय से टक्कर होने पर बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नवीनगर निवासी पंकज कुमार शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा कि एमएलडी स्कूल के निकट उसके सामने आई नीलगाय से टक्कर होने से वह घायल हो गया। घायल ने प्रधानमंत्री राहत रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट योजना के तहत उपचार कराने की गुहार लगाई है।

0 टिप्पणियाँ