सनातन धर्म को बढ़ावा देता है भंडारा, सबसे बड़ा है अन्नदान- संजय गर्ग
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-कस्बे में स्टेट हाइवे पर स्थित स्वामी दिव्यानंद सरस्वती ट्रस्ट के प्रांगण में समाजसेवी नवीन बंसल के जन्मदिवस पर भंडारा का आयोजन किया गया।
प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ करते हुए पूर्व राज्यमंत्री/विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा यही है कि इस परिवार की परंपरा यही है की शादी की वर्षगांठ या किसी का जन्मदिन हो तो ऐसे सभी अवसरों पर इस अन्नपूर्णा रसोई में भंडारा दिया जाता है जो सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पाश्चात्य संस्कृति के चंगुल से निकालना चाहिए क्योंकि अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। वैश्य अग्रवाल समाज नागल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज परोपकार के कार्यों में पुरातन काल से ही अग्रणी रहा है। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी जन्मदिवस व शादी की वर्षगांठ जैसे अवसरों पर विदेश संस्कृति की फुहड़ता को छोड़कर अपने पूर्वजों की भांति यज्ञ एवं भंडारों का आयोजन करें क्योंकि यदि हम शास्त्रों पर यकीन करें तो हम भंडारे में जितना अन्न दान करते हैं उसका कई गुना हमारे भंडार में आ जाता है। स्वामी दिव्यानंद सरस्वती मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की रसोई हर वर्ग के हर व्यक्ति के लिए हर समय सुलभ है यदि कोई यहां पर भंडारा आदि करना चाहता है तो उसे हर सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार बंसल, मुकेश बंसल, राजीव त्यागी उर्फ राजू, जयपाल कश्यप, विराज सैनी, सुनील बंसल, आदेश सैनी, बलवीर सिंह, कुशाग्र सैनी, राजीव सैनी, अंकित कौशिक, गौरव कुमार, नीरज, गौरव शर्मा व आदेश कुमार समेत आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ