कांवड़ यात्रा की सकुशलता को जिम्मेदारो संग की मीटिंग, दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-सावन माह में चलने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सीडकी चौराहा स्थित एक शिक्षण संस्थान में क्षेत्र के जिम्मेदारो संग मित्रों का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जनता की भी बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि इस प्रकार के धार्मिक कार्य में हमें एकता की मिशाल कायम करनी चाहिए तथा जलाभिषेक पर्व को सफल बनाते हुए शिव भक्तों की रक्षा एवं सुरक्षा कर समाज के सौहार्द को बढ़ाना है। उन्होंने कांवड़ शिविर संचालकों से कहा कि कावड़ मार्ग पर संचालित होने वाले सेवा शिविर अपना पंजीकरण आवश्यक करा ले और शिविर में बिजली, पानी, मोबाइल चार्जिंग तथा कावड़ रखने के लिए मजबूत व्यवस्था होनी चाहिए और शराब के ठेकों पर पर्दों की व्यवस्था करने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करने की बात कही। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि यदि कावड़ मार्ग पर कोई संदिग्ध या शरारती तत्व बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र चौधरी, चौकी प्रभारी सीडकी संजय कुमार, उपनिरीक्षक शिवकार सिंह, एसआई नवीन कुमार जयंत, बिरमपाल प्रधान, प्रवीण त्यागी, मनीष अग्रवाल, मांगेराम चौधरी, इसरार प्रधान, मुनेश, लक्ष्मी चंद, राकेश पहलवान, संदीप कुमार, दिलशाद अहमद व कृष्ण विधायक समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ