रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी के नए सत्र का शुभारंभ
सुंदरकांड पाठ के बाद अनिल कुमार भारद्वाज ने अध्यक्ष-लोकेश चौहान ने सचिव और विनीत चौहान ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर: रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी के रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ इष्ट सिद्धि मंदिर, स्टेट बैंक कॉलोनी, दिल्ली रोड पर आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या के साथ हुआ धार्मिक आयोजन के उपरांत क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत अपने दायित्वों का कार्यभार ग्रहण किया
पूर्व अध्यक्ष सुनील छावड़ा ने अनिल कुमार भारद्वाज को अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा, जबकि वरिष्ठ रोटेरियन राकेश सपरा ने लोकेश चौहान को सचिव पद का कॉलर पहनाया विनीत चौहान ने कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली इस अवसर पर राकेश सपरा ने नए सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि क्लब समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा- उपस्थित रोटेरियनों ने तालियों की गूंज के बीच नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स डे भी उत्साहपूर्वक मनाया गया सहारनपुर नगर निगम के महापौर एवं क्लब सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा को चिकित्सा और सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया- क्लब के नए सदस्य नितिन जैन का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां उनकी धर्मपत्नी सोनाली जैन की मौजूदगी में पुष्पवर्षा कर शुभकामनाएं दी गईं- रोटरी क्लब सहारनपुर सेंट्रल के वरिष्ठ रोटेरियन राजेश कपूर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की-इस अवसर पर पूनम भारद्वाज, सिया चौहान, मानसी चौहान, नीना सपरा, विभोर एरन, शील एरन, अतुल चोपड़ा, नीलू चोपड़ा, आलोक मित्तल, मीनू मित्तल, राकेश मेहता, ज्योति मेहता, संदीप गर्ग, आशु गर्ग, आभा बंसल, संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे- कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ-नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार भारद्वाज ने कहा कि नए सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, महिला एवं बाल कल्याण, युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी प्रकल्पों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाएगा- वरिष्ठ पत्रकार अनिल भारद्वाज के जिलाध्यक्ष बनने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा और जैन समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन सहित पत्रकार जगत ने बधाई दी है

0 टिप्पणियाँ