Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर श्री जय दुर्गा कुष्ठ आश्रम में वितरित कीं मिठाई

भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर श्री जय दुर्गा कुष्ठ आश्रम में वितरित कीं मिठाई

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली रोड स्थित श्री जय दुर्गा कुष्ठ आश्रम में मिठाई वितरित कर खुशियां बांटी।

विधायक देवेंद्र निम ने आश्रम में रहने वाली माताओं, बुजुर्गों और बहनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सभी को मिष्ठान वितरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। देवेंद्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। आश्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। देवेंद्र निम ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और उनके साथ खुशियां बांटना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए