Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर दिया जोर

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर दिया जोर

रिपोर्ट-नदीम निज़ामी 

नकुड़-जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया।मौलाना गुलफाम अहमद ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी और सक्रियता पर निर्भर है। पदाधिकारी गांव व कस्बों में लोगों से संपर्क बढ़ाकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं। 

नगर में पहुंचे जमीयत उलेमा ए हिन्द के जिलाध्यक्ष मौलाना गुलफाम अहमद ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी और सक्रियता पर निर्भर है। पदाधिकारी गांव व कस्बों में लोगों से संपर्क बढ़ाकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं।नायब सदर मौलाना मुनव्वर हुसैन ने आपसी तालमेल और ज़िम्मेदारी के साथ कार्य करने पर ज़ोर दिया। तहसील सदर मौलाना इरफान रशीदी ने कार्यकर्ताओं से ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रहने की अपील की। देहात सदर मुफ्ती अब्दुल खालिक ने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियां बढ़ाने की बात कही। कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण पर मौलाना गुलफाम अहमद ने कहा कि मुस्लिम समाज ने संयम से काम लिया। जमीयत मामले को लेकर गंभीर है, जबिक जरूरत पड़ने पर न्याय के लिए हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ेगी। बैठक में कार्यक्रम के आयोजक मुफ़्ती उस्मान क़ासमी जनरल सेक्रेटरी, मौलाना अतहर हुसैन, मुफ्ती जुनैद मज़ाहिरी, मौलाना गालिब, नकुड़ नगर अध्यक्ष इरफान निज़ामी, हाफिज शाहिद रशीद, मौलाना मौहम्मद चाहत, मौलाना अनीस, हाफिज़ शमशाद आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए