Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान और एमडी पश्चिमांचल का बड़ा कदम: देवबन्द में उच्च राजस्व हानि वाले फीडर का किया संयुक्त औचक निरीक्षण; बिजली चोरों और बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान और एमडी पश्चिमांचल का बड़ा कदम: देवबन्द में उच्च राजस्व हानि वाले फीडर का किया संयुक्त औचक निरीक्षण; बिजली चोरों और बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा टाउन नं० 02 फीडर का स्थलीय निरीक्षण उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व हानि वाले विद्युत फीडरों पर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० (मेरठ) के प्रबंध निदेशक एवं जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा कस्बा देवबन्द के टाउन नं० 02 फीडर का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फीडर पर विद्युत चोरी रोकने, राजस्व हानि में कमी लाने तथा वाणिज्यिक पैरामीटरों में सुधार के लिए विभागीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई का गहनता से जायजा लिया गया। मौके पर मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं संबंधित फीडर की पूरी टीम मौजूद रही।

जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को सख्त अभियान चलाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक एवं जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि फीडर पर अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करते हुए वाणिज्यिक पैरामीटरों में तत्काल सुधार लाया जाए। इसके साथ ही विद्युत चोरी एवं राजस्व हानि पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान को और अधिक सख्ती से संचालित करने को कहा गया।  जिलाधिकारी एवं प्रबन्धक निदेशक ने यह स्पष्ट किया कि उच्च राजस्व हानि वाले फीडरों पर विशेष सतर्कता और निगरानी रखी जाए। विद्युत चोरी की रोकथाम करने, पुराने बकाया राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली करने तथा लाईन लॉस (विद्युत हानि) में तेजी से कमी लाने के लिए तत्काल सभी आवश्यक वैधानिक व प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए