जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में मनाया गया विश्वकर्मा दिवस
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र दिल्ली रोड सहारनपुर के निकट वुड क्राफ्ट डिजाइन एवं डेवलपमेंट सोसाइटी के हॉल में विश्वकर्मा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत रोजगार एवं प्रशिक्षण दिये जाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत हलवाई, सुनार एवं दर्जी की टूलकिट का वितरण किया गया साथ मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियोें को प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया तथा श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग, उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग सहित सहायक श्रम आयुक्त एवं उद्यमीगण उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ