सहारनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, रक्तदान शिविर में मा0 जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग
पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से नागरिकों को जोड़ने का आह्वान
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर जनकल्याणकारी एवं जनसेवा के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद सहारनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के अंतर्गत आज ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय सहारनपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री मा0 जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक मा. राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष मा. शीतल विश्नोई, जिला अध्यक्ष मा. अजीत राणा, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. नीलू राणा, पूर्व नगर अध्यक्ष मा. राकेश जैन, पूर्व सांसद मा. राघव लखनपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर नगर विधायक मा. राजीव गुम्बर ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में योगयुग, सूरज शुक्ला, मनोज ठाकुर, आरती शर्मा, नूतन शर्मा, रमा गुप्ता, वर्षा चोपड़ा, सचिन गुर्जर, लक्ष्य शर्मा, आजाद कश्यप, अर्जुन भतार एवं विपिन सिरोही सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी उन्होंने दी।उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना से जोड़ना है। रक्तदान जैसे कार्य मानव सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवन बचाने में सहायता मिलती है।रक्तदान शिविर के उपरांत राज्यमंत्री मा. जसवंत सैनी ने टीबी सेनेटोरियम पहुंचकर भर्ती रोगियों एवं उनके तीमारदारों से मुलाकात की तथा उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली।इसी क्रम में जिला महिला चिकित्सालय, सहारनपुर में नगर विधायक मा. राजीव गुम्बर द्वारा नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र एवं भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। उन्होंने जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. कपिल देव, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. कुणाल जैन, डॉ. शिवॉका गौड, डॉ. मनु, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. संजय यादव, डॉ. मनदीप सिंह सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के अवसर पर जिले में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सायं 7:00 बजे जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों—सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सब-सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अर्बन हेल्थ पोस्ट, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, टीबी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज—में मिट्टी के दीये जलाकर उन्हें सुसज्जित किया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर लगातार रक्तदान शिविरों एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ