Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता मे वाराणसी मंडल की टीम बनी विजेता

 प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता मे वाराणसी मंडल की टीम बनी विजेता

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में  डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता मे शानदार खेल के बलबूते वाराणसी मण्डल की टीम विजेता और मेरठ मण्डल की टीम उपविजेता बनी।

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर को राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया जबकि प्रवीन कुमार (सहायक प्रशिक्षक) द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को आशीष वचन तथा उत्साहवर्धन किये जाने के पश्चात विजेता बनी वाराणसी मण्डल की टीम को 15000 रूपये एवं उपविजेता बनी मेरठ मण्डल टीम को 12000 रुपये का नकद पुरस्कार वितरित किया गया। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया की प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी मण्डल बनाम बिन्धयांचल मण्डल के मध्य खेला गया जिसमे वाराणसी मण्डल 20-0 से विजयी रहा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ मण्डल बनाम आगरा मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें आगरा मण्डल 29-16 से विजयी रहा। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सहारनपुर मण्डल बनाम गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर मण्डल 39-34 से विजयी रहा। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मेरठ मण्डल बनाम आजमगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ मण्डल 26-22 से विजयी घोषित हुआ। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी मण्डल बनाम आगरा मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 26-22 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच गोरखपुर मण्डल बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ मण्डल 32-31 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वाराणसी मण्डल बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 29-19 से विजयी रहा। 
प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका सुरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, शराफत अली, माया प्रसाद, अवनीश कुमार निर्भय सिंह,अनुप सिंह, देवेश सिंह, सरफराज खान,संजू रानी, यशोदा त्रिपाठी, क्षमा शर्मा के द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर सुरेश कुमार सिंह, चेयरमेन रेफरी बोर्ड, प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, ईश्वर पाल मुखिया, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, आदेश कुमार, आकाश कुमार, बृजेश कुमार, रविकान्त, भावना तोमर, प्रियंका, सुनील कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के द्वारा किया गया। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपडा के द्वारा उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए