Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-राम प्रताप सिंह चौहान

 सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-राम प्रताप सिंह चौहान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सहारनपुर में सेवा, स्वच्छता, रक्तदान एवं दीपोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान का सहारनपुर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ।

भाजपा कार्यालय, दिल्ली रोड पर प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी आदरणीय श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित अभियानों की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए तथा आम जनमानस को सेवा के इन कार्यों से जोड़ा जाए। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान करें।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री अजीत राणा जी ने की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी ने रखी । इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री श्री संजीव सिक्का जी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

विश्वकर्मा जयंती पर स्वच्छता एवं पूजा-अर्चना

सेवा संकल्प अभियान की श्रृंखला में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुष्पांजलि एवं पूजा-अर्चना के उपरांत नगर विधानसभा में हरि मंदिर, आवास विकास तथा देहात विधानसभा में शिव मंदिर, गागलहेड़ी में हवन-यज्ञ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर का उद्घाटनमहंगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई , नगर विधायक श्री राजीव गुंबर , महापौर श्री अजय कुमार सिंह , पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा जी द्वारा किया गया सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में  नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी ने स्वयं रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता की। इसके बाद महिला वार्ड, इमरजेंसी एवं टीबी वार्ड में मरीजों को फल वितरित किए गए।


विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी , नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह जी एवं महानगर उपाध्यक्ष डॉ. नीलू राणा जी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को टूल किट वितरित कीं।

आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सहारनपुर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस के अवसर पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत भूतेश्वर मंदिर में दीपोत्सव आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वहीं क्षेत्रीय महामंत्री श्री संजीव सिक्का जी ने मां शाकुंभरी देवी में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता की। क्षेत्रीय मंत्री श्री नितिन मलिक जी ने शाकुंभरी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। महानगर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों, चौराहों तथा अपने-अपने बूथों पर दीप प्रज्वलित किए गए।कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक श्री राजीव गुंबर, श्री किरत सिंह, श्री मुकेश चौधरी, श्री देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल, श्री प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम, पूर्व महापौर श्री संजीव वालिया, पूर्व मंत्री श्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी, श्री रवींद्र मोलहु, श्री जगपाल सिंह, श्री महिपाल माजरा, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री राकेश जैन एवं श्री हेमंत अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान की रूपरेखा पूर्व महापौर श्री संजीव वालिया जी द्वारा तैयार की गई। अभियान संयोजक महानगर उपाध्यक्ष श्री संदीप रावत तथा सहयोगी मंत्री श्री विपिन सैनी एवं पूर्व पार्षद श्री रमन चौधरी रहे।वहीं सेवा संकल्प अभियान भाजपा महानगर के संयोजन की जिम्मेदारी महानगर उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक श्री योग चुग, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. नीलू राणा, श्री मनोज ठाकुर, श्रीमती आरती शर्मा एवं श्री सूरज शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए