सृष्टि रचयिता भगवान विश्वकर्मा के आज जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया नमन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सृष्टि रचयिता भगवान विश्वकर्मा के आज जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया और वैज्ञानिक युग के अनुरूप आगे करने की वचनबद्धता दोहरायी। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया आज अंबाला रोड स्थित सपाजिला कार्यालय पर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर गोष्ठी भी की गई कार्यक्रम की शुरूआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा वैज्ञानिक सृष्टि की रचनाकार समाज को एक नई दिशा देने का काम किया आज हम जो इस आधुनिक वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं यह उन्हीं के दिन हैI उन्होंने कहा भगवान विश्वकर्मा वैज्ञानिक रूप से जिस प्रकार इस पूर्ण ब्रह्मांड को शिल्पकार के रूप में एक नया मार्ग प्रशस्त किया हमें उनका सदैव ऋणी रहना चाहिए l पूर्व मंत्री विनोद तेजियन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मुस्तकीम राणा वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक महापुरुष और देवी देवताओं का सम्मान करते हैं उसी कड़ी में आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने का आहवान किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता फैसल सलमानी एवं प्रदेश सचिव रतन यादव ने कहा कि चुनाव में भाजपा नफरत के बल पर चुनाव में जीत हासिल करने का प्रयास कर रही है,लेकिन सामाजिक सौहार्द और पीडीए के बल पर सपा उनके मंसूबों पूरा होने नहीं देगी। इस मौक कासिफ अल्वी हसीन कुरैशी मंजू रानी डॉ चेतन भारद्वाज कुलदीप हंस नरेंद्र खटियान सुमित खोटीयान रिजवान चौधरी जिन्दा हसन शाहिद मंसूरी वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ