स्वच्छ कुण्ड पर 11 हजार दीप प्रज्वलित कर विकसित भारत का लिया संकल्प
गोगा महाड़ी पर ‘‘ जिसने देश का जीवन संवारा, उसे है आशीर्वाद हमारा’’ भाव के साथ प्रज्वलित किये गए दिए
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आज देर शाम श्री जाहरवीर गोगा महाड़ी परिसर स्थित स्वच्छ कुण्ड पर 11 हजार आशीर्वाद दिए प्रज्वलित किये गए। दीप प्रज्वलन में योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, संत सहजानंद जी महाराज, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय भाजपा प्रभारी रामप्रताप चौहान, मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद चौहान के अलावा नगरायुक्त शिपू गिरि, निगम के अनेक अधिकारी, उप सभापति मयंक गर्ग सहित अनेक पार्षदगण तथा शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, दिल्ली रोड स्थित काशीराम कालोनी तथा रेलवे स्टेशन पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चारों ओर भी बड़ी संख्या में आशीर्वाद दिए प्रज्वलित कर ‘‘ जिसने देश का जीवन संवारा, उसे है आशीर्वाद हमारा’’ के भाव के साथ प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा के प्रति आभार तथा 2047 में विकसित भारत का सामूहिक संकल्प लिया गया।आज प्रधानमंत्री के जन्म दिन 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छ कुण्ड पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने कहा कि उन्होंने मोदी जी के साथ बीते निकट क्षणों में उनके राष्ट्रप्रेम, तप और अध्यात्म शक्ति को देखा है जहां कृष्ण की नीति और राम के धैर्य का अद्भुत संगम है, ‘धर्म संस्थापनार्थाय सम्भावामि युगे युगे’ की जीवंत मिसाल हैं। योगगुरु ने कहा कि आज पूरा देश उनके प्रति शुभकामना दीप जलाने के साथ-साथ स्वयं उनके अभियानों में उनके साथ खड़े होने के संकल्प का दीपक भी जलायें। मुख्य अतिथि रामप्रताप चौहान ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गरीबों व लोककल्याण तथा राष्ट्र निर्माण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि आम लोगों के जीवन में बदलाव आ सके। सहजानंद जी ने भी आशीर्वाद दिया।इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज उनके जन्म दिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026’’, ‘‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत विकसित भारत’’, ‘‘सेवा संकल्प’’ और ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अभियान शुरु किया गया है। इसी के तहत आज यहां 11 हजार दीप प्रज्वलित किये गए हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने भी संबोधित किया।
0 टिप्पणियाँ