ग्लोकल विश्वविद्यालय में गणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना एवं विसर्जन कार्यक्रम
हवन-पूजन के साथ गणपति बप्पा को दी गई भावपूर्ण विदाई
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय, सहारनपुर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 14 सितंबर को विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश जी की स्थापना की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा भगवान गणेश से विश्वविद्यालय की उन्नति, सुख-समृद्धि एवं सभी के मंगल की कामना की।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शोभा त्रिपाठी एवं श्री जोगेंद्र रोहिल्ला रहे, जबकि छात्र संयोजक के रूप में आयुर्वेद विभाग के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित किया।17 सितंबर को गणेश विसर्जन से पूर्व विधिवत हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया। हवन का संपादन प्रतिकुलपति प्रो. जाॅन फ़िन्बे, डीन एकेडमिक्स प्रो. अश्विनी कुमार एवं निदेशक आइक्यूएसी प्रो. संजय कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. सी. पी. वर्मा द्वारा किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के पश्चात गणपति बप्पा की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने गणपति बप्पा से विश्वविद्यालय परिवार के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित यह कार्यक्रम “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ संपन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ