Ticker

6/recent/ticker-posts

दुष्कर्म एवं पॉक्सो के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दुष्कर्म एवं पॉक्सो के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बीती 6सितम्बर को कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर 15वर्षीय पुत्र के साथ छेड़खानी,दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

तहरीर के आधार पर पॉक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्त में पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुरागरसी करते हुए 12सितम्बर को वांछित आरोपी रामलाल उर्फ दामू पुत्र चन्द्रभान निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना सीवान कैथल हरियाणा को फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस टीम में एसआई निशा सिंह,एडिशनल एसआई दीपक ध्यानी,हेडकांस्टेबल संजीव राणा,कांस्टेबल विकास गैरोला शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 गणेशपुर में मकान धंसने के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन