Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन एवं संगोष्ठी का आयोजन

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन एवं संगोष्ठी का आयोजन

21 वरिष्ठ संपादकों को किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई के तत्वावधान में प्रांतीय अधिवेशन,वरिष्ठ संपादक सम्मान समारोह एवं वर्तमान दौर में समाचार पत्रों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित अधिवेशन में प्रदेश भर से आए साप्ताहिक,पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों के संपादकों ने भाग लिया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए मिश्री मठ के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने कहा कि प्रिंट मीडिया आज भी प्रासंगिक है और उसकी विश्वसनीयता आज भी बरकरार है।सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है,लेकिन लोग समाचार पत्रों में छपी खबर पर ही भरोसा करते हैं।अखबार आज भी समाज का आईना है।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता भी योग और तपस्या है,सत्य को बिना लाग-लपेट के लिखना ही सबसे बड़ी साधना है।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज पत्रकार और पत्रकारिता एक चैलेंजिंग पेशा बन गया है।पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों को सामने लाते हैं। खोजपूर्ण और सनसनीखेज खबरों पर पत्रकारों को डराया-धमकाया भी जाता है,मुकदमे दर्ज होते हैं,लेकिन इसके बावजूद पत्रकार सच्चाई को बिना डरे समाज के सामने लाने का हरसंभव प्रयास करते हैं,जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हरिद्वार प्रेस क्लब के नए भवन की मांग को जल्द पूरा किया जाएगा।महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क बंशीधर तिवारी ने कहा कि जमाना बदल गया है और तेजी से बदल रहा है।लेकिन समाचार पत्रों को पढ़ने की आदत आज भी लगातार जारी है।लोग भले ही दिन भर सोशल मीडिया पर रहते हों,खबरें शेयर करते हों, लेकिन अगली सुबह उन्हें अखबार का इंतजार रहता ही है।चाय की चुस्की के साथ अखबार पढ़ने का सुख आज भी बरकरार है। इससे पता चलता है कि लोग आज भी अखबार की खबर पर ज्यादा भरोसा करते हैं।उन्होंने कहा कि सूचना विभाग छोटे समाचार पत्रों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है।उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि समाचार पत्रों और खबरों का पैटर्न बदल गया है।लोग मसालेदार और चटपटी खबरें पढ़ना ज्यादा पसंद करने लगे हैं,लेकिन अखबार आज भी दूर-दराज के क्षेत्रों में खबरें पहुंचाने और वहां की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम बखूबी कर रहे हैं।समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी अखबार आज भी निभा रहे हैं। श्रीगंगा सभा अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि हरिद्वार और मां गंगा की लोकप्रियता का श्रेय समाचार पत्रों एवं पत्रकारों को जाता है।जिनके प्रयास से हरिद्वार और मां गंगा आज विश्व प्रसिद्ध हैं और देश-विदेश से श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करने आते हैं। हरिद्वार में कुंभ,अर्धकुंभ,कांवड़,सावन मास एवं वर्ष भर पड़ने वाले पर्वों की जानकारी आम जनमानस को पत्रकार और समाचार पत्र ही देते हैं।उन्होंने गंगा सभा की ओर से सभी पत्रकारों को हर सहयोग का आश्वासन दिया।एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि छोटे समाचार पत्र लोकतंत्र की रीढ़ हैं।उन्होंने महानिदेशक सूचना का मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के लिए आभार जताया।पत्रकार पेंशन,अधिमान्यता और विज्ञापन नीति में सुधार की मांग रखी।इस दौरान पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए 21वरिष्ठ संपादकों ब्रजेंद्र हर्ष,गुलशन नैय्यर,रामचंद्र कनौजिया,शैलेंद्र सिंह,राधेश्याम विद्याकुल,कुमकुम शर्मा,निशा शर्मा,काशीराम सैनी,अवधेश शिवपुरी,डा.प्रदीप जोशी,शिवकुमार शर्मा ,श्रवण अरोड़ा,जयपाल सिंह,राजीव तुम्बड़िया,नरेश दीवान शैली,ओमगौतम फक्कड़,राजेश शर्मा, अविक्षित रमन,प्रवीण झा एवं दया जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।प्रेस क्लब अध्यक्ष् धर्मेंद्र चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन बालकृष्ण शास्त्री ने किया।एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राजकमल गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में एसोशिएशन के केंद्रीय महामंत्री विनोद वाजपेयी,कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा,कार्यकारिणी सदस्य अर्पणा शुक्ला,उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी,कोषाध्यक्ष दिलीप पांडेय के अलावा राजेन्द्र नाथ गोस्वामी,अनिरूद्व भाटी,संजय रावल ,रविन्द्र सिंह,प्रतिभा वर्मा,मुकेश वर्मा,प्रदीप गर्ग,संजय संतोषी, एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के महासचिव सूर्यकांत बेलवाल,केके त्रिपाठी,शैलेन्द्र गोदियाल,मेहताब आलम ,संजय आर्य,अमित कुमार,त्रिलोक चन्द्र भट्ट,सुभाष कपिल,मुदित अग्रवाल,राजकुमार,अश्वनी अरोड़ा,राहुल वर्मा,अरुण कुमार,देहरादून संयोजक दिगम्बर उपाध्याय,जीत सिंह पैन्यूली,देवभूमि पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री बीड़ी शर्मा,शशि शर्मा,बालेश बावलिया,डा.रजनीकांत शुक्ला ,दीपक नौटियाल,श्रवण झा,विकास चौहान,आनन्द गोस्वामी,रामेश्वर,देवेंद्र जौहरी,अशोक कुमार ,सुरेंद्र शर्मा,रत्नमणि डोभाल,रजत चौहान,परमजीत राणा,सुमित यशकल्याण आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हिन्दू जागो यात्रा आगे बढ़ी,जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी का लिया आशीर्वाद