गणेश सेवा समिति ने किया छह दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- धर्मनगरी में गणपति महोत्सव की धूमधाम शुरू हो गयी है।सोमवार को शहर में कई स्थानों पर सार्वजनिक पंडालों में विधिवत रूप से भगवान गणेश की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गयी।गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में सांई धाम कालोनी सलेमपुर में छह दिवसीय 8वें विशाल गणेशोत्सव का शुभारंभ किया गया।
सलेमपुर ग्राम प्रधान पप्पू पाटिल,उनकी पत्नी संगीता पाटिल,मोहित पाटिल,कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने पंडाल में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामना की।प्रधान पप्पू पाटिल व कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने गणेशोत्सव के आयोजन के लिए गणेश सेवा समिति की सराहना करते हुए कहा कि विघ्न विनायक भगवान गणेश की पूर्जा अर्चना से संकटों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। अध्यक्ष राहुल यादव,उपाध्यक्ष विन्धेयश मिश्रा,सचिव मनोज कुमार व समिति के सदस्यों ने सभी का स्वागत किया।समिति के अध्यक्ष राहुल यादव व उपाध्यक्ष विन्धेयश मिश्रा ने बताया कि पंडाल में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।महोत्सव का समापन 19 सितम्बर होगा।इस दौरान समिति के सदस्य अमित, अरूण,ददन माछी,नंदलाल,दिनेश,संजीव,शिवकुमार शर्मा,मिथलेश,प्रमोद शुक्ला,पंडित सुनील शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ