Ticker

6/recent/ticker-posts

अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही संवाद यात्रा - शाहनवाज आलम

अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही संवाद यात्रा - शाहनवाज आलम

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार के सह प्रभारी ने पत्रकार वार्ता में भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगाया

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के विपरीत कार्य करते हुए संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस की ओर से ‘गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर गांधी और अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। 

शाहनवाज आलम बुधवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जावेद साबरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा चार चरणों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के प्रथम चरण की शुरुआत 8 सितंबर को अलीगढ़ से हुई, जो बुलंदशहर, गढ़मुक्तेश्वर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और अमरोहा होते हुए सहारनपुर पहुंची। यात्रा के दौरान दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से संवाद कर उन्हें गांधी एवं बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।राणा ने कहा कि यात्रा के माध्यम से 10 सूत्रीय मांगों को भी प्रमुखता से उठाया जा रहा है। उन्होंने दलितों के लिए उपलब्ध कानूनी सुरक्षा की तर्ज पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए भी कानून बनाने की मांग की। साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग को मंत्रालयों में प्रतिनिधित्व देने की बात कही। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में निहित समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों की रक्षा जरूरी है। उनके अनुसार वर्ष 1976 में संविधान संशोधन के माध्यम से प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़े गए थे, लेकिन भाजपा सरकार इन मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से लोगों को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने विभिन्न वर्गों को आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था तथा आवास संबंधी कानून बनाने की मांग भी उठाई। शाहनवाज आलम ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और राजनीति में सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों के बीच संवाद स्थापित करना है। इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी , जस्मीन खान कैफ भाईपठान, प्रदेश सचिव सत्यम भूर्यान सैनी, खालिद मुहम्मद खान, डॉ सुएब कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलशेर आलम, समेत आदि गणमान्य लोग मौजूद  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ट्रांसफर स्टेशन बनने के बाद पुल खुमरान का डलावघर होगा समाप्त-नगरायुक्त