जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी पंच तत्व में विलीन,
राजनीतिज्ञ,प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी-नैनीताल- जिला सूचना अधिकारी,नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का 12सितंबर की दोपहर आकस्मिक हृदयगति रुकने से निधन हो गया।उनके निधन से सूचना विभाग सहित जनपद के मीडिया जगत एवं विभिन्न विभागों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी अपने पीछे पत्नी,एक पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का अंतिम संस्कार रविवार,13सितंबर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे गमगीन माहौल में किया गया।उनकी अंतिम यात्रा प्रातः 8 बजे उनके निवास स्थान बीके पुरम,निकट रेनबो पब्लिक स्कूल,बिठोरिया नंबर-1,हल्द्वानी से चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई।चित्रशिला घाट पर आयोजित अंत्येष्टि में सांसद अजय भट्ट,मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रूव रौतेला,दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा,जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल,सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी.बाजपेयी,नगर आयुक्त पारितोष वर्मा,जिला विकास अधिकारी संतोष पंत,सहायक निर्वाचन अधिकारी नैनीताल हंसादत्त पांडे,संयुक्त निदेशक/महानिदेशक सूचना के प्रतिनिधि के.एस.चौहान,संपादक कमलेश भट्ट,जिला सूचना अधिकारी ऊधमसिंह नगर गोविंद बिष्ट,प्रभारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी अहमद नदीम सहित जनपद के समस्त पत्रकार बंधु एवं सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं शोकाकुल परिजनों ने पहुंचकर स्वर्गीय जोशी को अंतिम विदाई दी।इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी आज पंचतत्व में विलीन हो गए उनका अंतिम संस्कार आज कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के पौराणिक चित्रशिला घाट में माँ गार्गी नदी के तट पर किया गया।उत्तराखंड सरकार की तरफ़ से मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष और दर्जा राज्यमंत्री ध्रूव रौतेला ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान सांसद अजय भट्ट,मेयर गजराज सिंह बिष्ट,दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा,डीएम ललित मोहन रयाल, एमएनए पारितोष वर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी वाजपेयी और जनपद के प्रमुख पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ