‘..........और स्टेज पर होने लगी नोटों की बारिश’’
-- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘मैजिक शो’ का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बिल्कुल खाली था कि अचानक पूरा मंच छतरियों एव फूलों के गुलदस्तों से भर गया। दर्शकों अभी समझ भी नही पाये थे कि नोटों की बारिश होने लगी। एक के बाद जादूगर बादशाह व काइजा क्वीन का हूनर दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता दिखायी दिया।
अवसर था मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जीआईसी सभागार में नगर निगम द्वारा आयोजित ‘मैजिक शो’ का। इससे इससे पूर्व भारत माता के चित्र के समक्ष भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, वरिष्ठ नेता राजकुमार राजू, सुरेंद्र कोरी, महेंद्र सचदेवा, सक्षम गौतम, अजब सिंह, व्यापारी नेता विवेक मनोचा, संजय फुटेला, राजकुमार मक्कड़, उपसभापति मयंक गर्ग, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, दल नेता राजेंद्र कोहली, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री नूतन शर्मा व रमा गुप्ता, मेला चेयरमैन पार्षद संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान, दल नेता पार्षद राजेंद्र कोहली, सह संयोजक ज्योति अग्रवाल, राधेश्याम रोहिला, पार्षद वीरसेन सिद्धू , दीपक रहेजा व नीरज शर्मा, पार्षद रुकमणि सैनी, जनक मण्डल अध्यक्ष हन्नी वर्मा व विजय वर्मा, कार्यक्रम संयोजक विनोद सैनी ने दीप प्रज्वलित कर व रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम संयोजक विनोद सैनी ने सभी अतिथियों एवं पार्षदों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्रख्यात गायक संजीव पाराशर ने ‘मुसाफिर हूं, घर है ना ठिकाना.....’,‘शमा कहे परवाने से परे चले जा.........,’ आदि एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। भाजपा नेता महेंद्र सचदेवा ने ‘दम निकले इस देश की खातिर......’’सुनाकर वाहवाही लूटी। पाइनवुड स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा आराध्या सैनी ने जादूगर बादशाह व काइजा क्वीन का स्वागत किया।जादूगर बादशाह व काइजा क्वीन ने अपने जादू का शुभारंभ खाली फ्रेम में गणपति के चित्र दिखाकर किया। उन्होंने जाहरवीर गोगा जी की तस्वीर भी निकाली, खाली बॉक्स से छतरियां और फूल व गुलदस्ते निकाल कर मंच भर दिया। इसके अलावा तिरंगे का सम्मान,खाली हाथों से रुमाल व कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित प्रस्तुतियां दिखाते हुए दर्शकों का भूरपूर मनोरंजन किया। उक्त नेताओं और पार्षदों के अलावा भाजपा के महानगर महामंत्री ठाठसिंह, नीरज कोटियाल एडवोकेट, डॉ.सुशील शर्मा, पार्षद मुरारी खेतवाल, पार्षद जसबीर मोगा, कपिल धीमान, सुखबीर सिंह, मण्डल अध्यक्ष जोगेंद्र लाला, पार्षद प्रतिनिधि राकेश कल्याण, नितिन जाटव, अक्षु छाबड़ा, अनिल शर्मा के अतिरिक्त पूर्व पार्षद मानसिंह जैन व मनोज जैन, विक्की दुआ, कपिल अर्श एडवोकेट, सुषमा बजाज, अनु बजाज, सुरेश निझावन आदि का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने किया।

0 टिप्पणियाँ