Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाल उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाल उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

बेहट-किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में बेहट तहसील से न्याय यात्रा निकाल उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी फसल बुवाई के मद्देनजर हमारे अन्नदाता किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार डीएपी व यूरिया आदि रासायनिक खादों की सुचारू व पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में सरकार पूर्णतया असफल है, वहीं दूसरी ओर रासायनिक खादों के कट्टों का वजन खाद की मात्रा घटकर कम किया जा रहा है जिससे किसानों को खाद की कीमत पहले से कहीं ज्यादा चुकानी पड़ रही है। हम आपसे किसानों की इस विकट समस्या के समाधान हेतु रासायनिक खादों की कीमतों को कम करने और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग करते हैं।उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग की मनमानी के चलते आज प्रदेश में जहां एक ओर विद्युत उपभोक्ताओं का भयंकर शोषण हो रहा है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के संकट के चलते क्षेत्र के किसानों को अत्यधिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और आने वाले समय में वर्षा की समाप्ति के बाद यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी।
किसानों को सिंचाई के लिए महंगे डीजल पर निर्भर रहना पड़ेगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की घटी दरो का लाभ हमारे देश के किसानों को नहीं मिल रहा और वे आज भी उच्च दरों पर डीजल खरीदने के लिए मजबूर है। हम आपसे किसने को रियायती मूल्य पर डीजल उपलब्ध कराने की मांग करते हैं।भाजपा शासन काल में गत वर्षों में चीनी की कीमतें 3 से 4 गुना तक बढ़ गई है जबकि किसानों को। मिल रहे गन्ने के मूल्य में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया। हमारी आपसे मांग है कि किसानों के गन्ने के मूल्य को बढ़कर ₹1000 प्रति कुंतल किया जाए और उन्हें गन्ने का भुगतान तुरंत किया जाए। किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर ब्याज मुक्त ऋण, कीमत पर सब्सिडी की मांग के साथ-साथ हम कृषि उपकरणों को पूरी तरह किसी भी प्रकार के टैक्स से 100% मुक्ति की मांग की है।इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजीव आर्य, अजय राय सहित पार्टी नेताओं के समर्थन में नारे लगाए।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ