ब्रेकिंग न्यूज (श्री राम लीला,भारतीय कला संगम,रेलवे कॉलोनी,टीटू कॉलोनी, गोविंद नगर)
रामलीला के मंचो से हुआ सीता स्वयंवर का भावपूर्ण मंचन
श्री राम सीता विवाह पर लगे जय श्री राम के जयकारे
लक्ष्मण परशुराम संवाद को दर्शकों ने जमकर सराहा
महाराज परशुराम के अभिनय में अमित ढिल्लो जमकर सराहे गए_
रिपोर्ट अमित मोनू यादव
सहारनपुर-विगत रात्रि महानगर की प्रमुख लीलाओं में सीता स्वयंवर,श्री राम विवाह और लक्ष्मण परशुराम संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। गत रात्रि लीला में आयोजको द्वारा मंच पर दर्शाया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने शिव धनुष को तोड़कर राजा जनक की शर्त को पूरा करते हुए माता जानकी का वरण किया। उधर शिव धनुष के टूटते ही भगवान परशुराम राजा जनक के महल में पहुंचते और उनका लक्ष्मण के साथ संवाद होता हैं। इसी लीला को मंचो पर देखने के लिए दर्शको की भारी तादाद उमड़ी।।
जनपद की श्रेष्ठ लीलाओं के शुमार भारतीय कला संगम, श्री राम लीला सभा,रेलवे टीटू कॉलोनी, गोविंद नगर में गत रात्रि लक्ष्मण–महाराज परशुराम संवाद का प्रभावशाली मंचन दर्शाया गया। देर रात चली लीला में दोनों के संवादों ने दर्शकों को देर रात अपने बांधे रखा।श्री राम की भूमिका में कृष्ण राय,लक्ष्मण की भूमिका में अभिषेक अरोड़ा और महाराज परशुराम के सशक्त किरदार में अमित दिल्लों ने राम भक्तों को आकर्षित रखा।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष जसबीर मोगा,बीबी राय,दीपक मल्होत्रा,केवल कृष्ण राय,चेतन कौशिक,कमल मखीजा,संजय मल्होत्रा,गौरव रस्तोगी,मीडिया प्रभारी सन्नी दीक्षित,महीप सिंह,गगन गुलाटी,प्रमोद धीमान,अभिषेक मोगा,आयुष अरोड़ा,वरुण वर्मा,दीपक सेठी,विवेक राजपूत,पारस धनगर,सौरभ जैन,ललित शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ