Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में प्रभु राम का सीता व लक्ष्मण के साथ वन को प्रस्थान का हुआ सुंदर मंचन

श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में प्रभु राम का सीता व लक्ष्मण के साथ वन को प्रस्थान का हुआ सुंदर मंचन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में  राम बनवास का मंचन किया गया। दशरथ द्वारा प्रभु श्री राम जी को राजा बनाने की घोषणा, मंथरा का कैकेयी को भड़काना,कैकेयी द्वारा कोप भवन में जाना,राजा दशरथ से राम को बनवास व भरत को राजा बनवाने के दो वरदान मांगना,प्रभु राम का सीता व लक्ष्मण के साथ वन को प्रस्थान का सुंदर मंचन हुआ।

प्रभु राम के रूप में गौरव चानना,सीता माता के रूप में पूजा काला,लक्ष्मण के रूप में विनय दुग्गल,दशरथ के रूप में जय कालरा,केकयी के रूप में अनुष्का आनन्द,मंथरा के रूप में सन्नी भाटिया,सुमन्त के रूप में सुमित सेठी,कौशल्या के रूप में आशा और सुमित्रा के रूप में निशा ने शानदार अभिनय किया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए रामलीला से सम्बंधित प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल,प्रभु राम के सारथी संजीव टण्डन, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह चावला,श्री राम लीला प्रबन्धक अमित वत्ता,विजय कुमार,राकेश राणा,अमन भाटिया,राघव सेठ,राजा छाबड़ा,दीक्षित छाबड़ा,मनीष कालरा,संजय आनन्द,आनन्द भाटिया,राजेन्द्र महेंद्रा,शिवम महेंद्रा,गौरव चौहान एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।संचालन रवि बख्शी व अमित वत्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कैबिनेट की बैठक में 13प्रस्तावों पर लगी मुहर