प्रदेशीय सब-जूनियर (बालक-बालिका) टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सहारनपुर मे हुआ शुभारंभ
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने किया। क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर - खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सब-जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ मंडलों और दो छात्रावासों की कुल 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें 57 बालक और 41 बालिकाएं सहित कुल 98 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने किया। क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने बैच लगाकर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल के क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपडा के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक एकल वर्ग में मुरादाबाद के विराट, कविश और पर्व जैन तथा सहारनपुर के वंश और दक्ष ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, बालिका एकल वर्ग में सहारनपुर की वेदिका, अयोध्या की सोनल, पलक, अंशु और खुशी, लखनऊ की तनिष्का तथा प्रयागराज की ईफेयरली ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।प्रतियोगिता मे जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के सचिव संदीप गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ईशान छाबरा, कृष्णा अरोरा, रूही नवाज खान, सिमरन कुमार, चिराग गुप्ता, जीतमान सिंह, अलंकार किशोर, श्रीजल बुद्धिराजा, नितिन तायल और कार्तिक सेठी ने निभाई।इस अवसर पर रविकांत धीमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदेश कुमार, जयेन्द्र कुमार, सन्नी कुमार, भावना, सुप्रिया रानी, पुनीत कुमार आर्य, प्रियंका सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता 13 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ