लखनऊ महापंचायत में किसानों की सुविधा के लिए अतिरिक्त डिब्बे की मांग, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
देवबंद- भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने 22 तारीख को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवबंद रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने महापंचायत के विषय में मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया। ज्ञापन के माध्यम से नौचंदी ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बा लगाने तथा 22 तारीख को लखनऊ से वापसी के दौरान भी किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि महापंचायत में शामिल होने वाले किसानों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद पहलवान, मेहताब मुखिया, सलमान आलम, फुरकान, विष्णु दत्त त्यागी, ओमपाल, प्रदेश सचिव सुशील, विपिन, इकबाल प्रधान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ