Ticker

6/recent/ticker-posts

दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

 दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग 

राहुल गांधी के आह्वान पर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से पहुंचे कार्यकर्ता, संदीप राणा के नेतृत्व में शामिल हुए कांग्रेसी 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर सोमवार को दिल्ली के बाराखंबा हाउस पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा के नेतृत्व में सहारनपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेंगे। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में अरविंद पालिवाल और अशोक सैनी भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी,
महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी उनके साथ रहे सोनू पठान इकराम खान मयंक शर्मा हरिओम मिश्रा अमरदीप जैन इमरान कुरेशी राजकुमार भारद्वाज आरिफ सिद्दीकी गुल शेर अल्वी सलीम राजू जमाल गौरव जैन, प्रदेश महासचिव पुरुषोत्तम नागर, मुजफ्फरनगर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, जिला महासचिव गुफरान काजमी, ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, आकाश त्यागी, प्रदीप त्यागी, पंकज कुमार, एससी-एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष मनीष सहगल और अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष गुलशेर आलम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर और नोएडा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में भागीदारी की। वरुण शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा, “हम डरेंगे नहीं, दबेंगे नहीं। राहुल गांधी के सिपाही हैं, झुकेंगे नहीं।”


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा सभागार