Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चल रहे हैं चंपतराय-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

 भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चल रहे हैं चंपतराय-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

श्रीराम मंदिर न्यास के पूर्व महामंत्री चंपतराय ने लिया श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-श्रीराम मंदिर न्यास के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं संघ के वरिष्ठ नेता चंपतराय ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया।
श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने पगड़ी पहनाकर व मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर चंपतराय का स्वागत कर आशीर्वाद देते हुए कहा कि चंपतराय भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं।उन पर भगवान श्रीराम की असीम कृपा है।अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराने में उनका योगदान सर्वविदित है।समस्त सनातन समाज और संतों को उन पर पूरा विश्वास है। विजय सदा सत्य ही होती है।प्रभु श्रीराम के आदर्शो पर चल रहे चंपतराय हमेशा सनातन को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।चंपतराय ने कहा कि उन पर भगवान श्रीराम और संत महापुरूषों की बड़ी कृपा है।भगवान श्रीराम हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।उनकी शरण में रहने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं रह सकता।उन्होंने कहा कि सनातन को आगे बढ़ाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर संघ प्रचारक पदम सिंह,अशोक तिवारी,निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी,स्वामी शिवचंद दास,महंत राज गिरी सहित कई संत महंत मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के ठेकेदारों ने प्रमुख सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात की।