Ticker

6/recent/ticker-posts

देवेंद्र शर्मा बने एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष,जोगेंद्र मावी महामंत्री

 देवेंद्र शर्मा बने एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष,जोगेंद्र मावी महामंत्री 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की हरिद्वार इकाई की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा प्रेसक्लब सभागार में आयोजित बैठक के दौरान किया गया।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को जिला अध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक के दौरान 25अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया और पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग की।एनयूजे के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने संगठनात्मक समन्वय की जरूरत पर बल दिया। एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद जोगेंद्र मावी के नाम की घोषणा की।जिसका सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया।वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा ने भी पत्रकारिता और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने संगठन को मजबूत बनाने,पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की।पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैयर और अमित शर्मा,बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।ऐसे में पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखना जरूरी है।उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व में हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री रह चुके हैं।उनके अनुभव के आधार पर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।बैठक का संचालन महामंत्री संदीप रावत ने किया।बैठक में एनयूजेआई के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा,सुनील पाल,पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा,करन खुराना,सुभाष कपिल,राधिका नागरथ,पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा,कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा,निशा शर्मा,ललितेंद्र नाथ,लव शर्मा,प्रतिभा वर्मा,संदीप शर्मा,अनिल भास्कर, स्वरूप पुरी,प्रशांत शर्मा,चंद्रशेखर जोशी,मयूर सैनी,केपी चौहान,सुरेंद्र शर्मा,वैभव भाटिया,जयपाल सिंह ,संजीव शर्मा,काशीराम सैनी,शमशेर बहादुर बम,सतीश गुजराल,गौरव कश्यप,सुनील कुमार, अजय वर्मा ,अश्वनी वर्मा,प्रवीण पैंगवाल,अमन,पुलकित शुक्ला,आशीष मिश्रा,अभिनव चौरसिया ,नौशाद खान,जीके वैध,सचिन पालीवाल,अश्वनी विश्वनोई,रविंद्रपाल सिंह,सचिन कुमार, विकास कुमार,नितिन राणा,राधेश्याम विद्याकुल,जहांगीर मलिक,डा.रूपेश शर्मा,आशीष धीमान,सुमित यशकल्याण,सचिन सैनी,सचिन कुमार,अनिल शर्मा आदि पत्रकार शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20सूत्री एवं 25सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक