अमेरिकन आश्रम प्रबंधक द्वारा लगाए गए आरोपों को बाबा हठयोगी ने बताया गलत
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-अमेरिकन आश्रम विवाद में आश्रम प्रबंधक द्वारा नाम लिए जाने के विरोध में बाबा हठयोगी योगी ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आश्रम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा।मेरा आश्रम की संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व में जो कमेटी बनाई गई थी मैं उसमें अध्यक्ष हूं।आश्रम की देखरेख कर रही महिला द्वारा ही आश्रम की जमीन को खेती के लिए दिया गया था।आश्रम में कैंटीन और कमरों के निर्माण उन्हीं की अनुमति से किए गए हैं।जबकि पूर्व में आश्रम को भूमाफिया कब्जाना चाहते थे।उस समय महिला द्वारा मदद मांगने पर उन्होंने आश्रम पर कब्जा नहीं होने दिया था। उन्होंने कुछ रसूखदार लोगों द्वारा आश्रम को कब्जाने की बात कही है।जबकि महिला द्वारा नई कमेटी गठित की गई है जो कि नियम विरूद्ध है।बाबा हठयोगी ने शासन प्रशासन से भी अपील की है कि आश्रम की संपत्ति को बचाया जाए।जो आरोप उन पर लगाए गए है।ंउसकी भी जांच की जानी चाहिए।राज्य सरकार अमेरिकन आश्रम को अपने कब्जे में लेकर आश्रम का व्यवसायीकरण बंद कराए।आश्रम धार्मिक क्रियाकलाप के लिए होते हैं।राम विशाल दास महाराज ने कहा कि आश्रम की जमीन को भू माफिया खुर्दबुर्द करना चाहते हैं।बाबा हठयोगी पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए।आश्रम की संपत्ति पर कब्जा करने नहीं दिया जाएगा।जो लोग आश्रम की देखरेख कर रहे हैं।वह अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं।उन्होंने नवगठित संस्था बनाए जाने का भी आरोप लगाया।प्रेसवार्ता के दौरान महंत प्रेमदास,हितेश दास महाराज आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ