महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल सभा ज्वालापुर ने किया हवन पूजन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्रीअग्रवाल सभा ज्वालापुर के संयोजन में हवन-पूजन,ध्वजारोहण एवं भव्य शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि नीरज मंगल की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन एवं महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना कर किया गया।इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया।हवन में समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक आहुति प्रदान कर समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि,शांति और कल्याण की कामना की।सायंकाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई।बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा ज्वालापुर के प्रमुख मुख्य बाजारों से होती हुई श्रीवैश्य पंचायत धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में श्रीअग्रवाल सभा ज्वालापुर के अध्यक्ष सचिन गोयल,उपाध्यक्ष नीरज तायल ,मंत्री पंकज गुप्ता,कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता,उपमंत्री शिवम अग्रवाल,प्रचार मंत्री मुकेश अग्रवाल, भंडार मंत्री चिराग बंसल तथा आय-व्यय निरीक्षक सुशील सिंघल,कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गोयल,पंकज लोचन, अंशुल जैन,कपिल मेहता,पराग गर्ग,सुमित बंसल,दीपक गोयल एवं प्रिंस अग्रवाल,अक्षत गर्ग,शिवम बंसल,मृत्युंजय अग्रवाल,आशीष मित्तल,सार्थक गोयल, मयंक बंसल,राम बंसल,श्वेतांक गोयल, विनीत अग्रवाल,विपिन गुप्ता,संदीप गोयल,डास.गौरव अग्रवाल एवं नितिन मंगल सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निर्मल कुमार जैन,नरेश कुमार मेहता एवं नरेंद्र अग्रवाल ने सभी को अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन एवं विचार आज भी समाज को सेवा,परस्पर सहयोग,समानता,सद्भाव एवं सामाजिक समरसता की प्रेरणा प्रदान करते हैं।उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लें।

0 टिप्पणियाँ