Ticker

6/recent/ticker-posts

मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार ने आदर्श ग्राम पंचायत चकवाली का किया निरीक्षण।विकास कार्य देख कर हुए प्रसन्न

मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार ने आदर्श ग्राम पंचायत चकवाली का किया निरीक्षण।विकास कार्य देख कर हुए प्रसन्न

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार ने कहा कि शिक्षित और जागरूक बन कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।आदर्श ग्राम चकवाली पहुँचे मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा ने नालंदा पुस्तकालय व डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। 

मंडलायुक्त ने अध्यनरत बच्चों से वार्ता की और वार्ता करने के उपरांत बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहित कर मार्गदर्शन भी किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने पंचायत के कार्यों की सराहना कर ग्राम पंचायत चकवाली के सहयोग का आश्वासन भी दिया। मंडलायुक्त महोदय व मुख्य विकास अधिकारी के साथ आए सभी अधिकारियों ने ग्राम संसद भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।नकुल चौधरी ने अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों व आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इस दौरान जिला विकास अधिकारी धीरेन्द्र यादव, जिला पंचायती राज अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदनपाल गौर, डॉ राजीव,जिला कृषि अधिकारी कपिल मावी, सहायक आयुक्त रजनीश प्रताप सिंह,बीडीओ दीपक, एडीओ अनिल कुमार,ग्राम प्रधान सविता देवी,इंजीनियर नोमान अहमद, ग्राम सचिव विनीत कुमार, रोजगार सेवक नीरज, अनुज,प्रधानाध्यापक अश्विनी, फौजी मोहित, बिल्लू, राजू, कुलदीप, मनोज, सुरेन्द्र, जोगेंद्र,दीपक, अमित, सुंदर, सतीश, मंजित, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ग्लोकल यूनिवर्सिटी में HEALTHSPARK 2026 का आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता एवं रोगी सुरक्षा पर दिया गया जोर