नागल में खुला रेड ड्रॉप का पैथॉलाजी लैब, डॉ. नमन शर्मा व एसडी गौतम ने किया उद्घाटन
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-कस्बे के रेलवे रोड पर नवनिर्मित रेड ड्रॉप के कलेक्शन सेंटर का डॉ. नमन शर्मा व पत्रकार एसडी गौतम द्वारा रिबन कटाकर शुभारंभ किया। शुभारंभ करते हुए डॉ. नमन कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा क्षेत्र में इस प्रकार के सेंटर खुलने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
पत्रकार एसडी गौतम ने कहा कि जनभावना के उद्देश्य से खोला गया ब्लड कलेक्शन सेंटर सभी का मददगार साबित होगा। सेंटर स्वामी आयुष कुमार ने बताया कि रेड ड्रॉप क्लेक्शन सेंटर से ब्लड आदि की उचित मूल्य और कम समय में उच्च गुणवत्ता वाली रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. शिवदयाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. अनुज चौधरी, एलआईसी शिवकुमार गौतम, शिक्षाविद देवेन्द्र धवलहार, डॉ. अनीस अहमद खान, डॉ. अमित दीक्षित, डॉ. सोनू टपरी, डॉ. आदेश कुमार, डॉ. मुकर्रम अली, डॉ. हिमांशु, डॉ. सुमित, टीनू चौधरी, मधुसूदन फोनी, सुरेश प्रधान, धीरज कुमार, शेरसिंह कश्यप, मुकेश सैनी, अंकुर स्वामी, भागमल प्रधान, अंकित सैनी, रामफल, किरणपाल, लक्की कश्यप, विकास व जोनी सैनी समेत आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ