Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- कनखल कोतवाली पुलिस ने अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या के तीन मामलों सहित 22मुकद्मे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी महीने में कम-कम से तीन बार शांति भंग के आरोपों में गिरफ्तार होता है।छूटने के बाद फिर से आपराधिक कृत्यों में संलग्न हो जाता है।
रविवार को रविदास बस्ती निवासी देवनन्द मंडल व आनन्द कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बस्ती के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया पर आए दिन दुकान से सामान लेने और पैसे मांगने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।पीड़ितों ने आरोपी पर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और डर का माहौल बनाने का आरोप भी लगाया और बताया कि आरोपी खुलेआम कहता है कि उसने तीन कत्ल किए हैं।उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसआई अनुज सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी को इसके पूर्व भी 14 और 24 अक्टूबर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम ट्रस्ट को मिला श्रेष्ठ NGO सम्मान पुरस्कार 2026