महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम ट्रस्ट को मिला श्रेष्ठ NGO सम्मान पुरस्कार 2026
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
नई दिल्ली-शिक्षा, संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम ट्रस्ट को Impact India Summit 2026 में "श्रेष्ठ NGO सम्मान पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है। ज्ञान आश्रम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश की राजधानी नई दिल्ली में यह सम्मान समारोह 25 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी पीस फाउंडेशन, नई दिल्ली के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों की समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से विभूषित श्री कंवल सिंह चौहान जी व श्रीमती ज्योति कुमारी जी द्वारा श्री मांगेराम कश्यप व राजीव कश्यप को संयुक्त रूप से शिक्षा, संस्कृति और संस्कार के भाव बच्चों में पैदा करने के लिए विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ नशा मुक्ति, मृत्युभोज जैसी कुप्रथाओं को बंद कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने हेतु श्रेष्ठ NGO पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से जनपद सहारनपुर में शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ट्रस्ट की टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को नैतिक शिक्षा, संस्कृति और संस्कार के जीवन-मूल्यों के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है। विशेष रूप से बच्चों में अपने माता-पिता और शिक्षक वर्ग के प्रति सम्मान का भाव पैदा करना है, क्योंकि आज सोशल मीडिया हमारे बच्चों को अपने प्रभाव में लेकर बिगाड़ रहा है और उनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो रही है। इसलिए आश्रम की टीम विद्यालयों में जाकर विशेष अभियान चला रही है, जिसमें विशेषकर बेटियों को साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में भी ज्ञान आश्रम ने मिसाल कायम की है। ट्रस्ट के जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप अब तक 32 परिवारों ने मृत्युभोज (तेरहवीं भोज) जैसी कुप्रथा को त्याग कर केवल श्रद्धांजलि सभा करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक / अध्यक्ष मांगे राम कश्यप ने कहा, "महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम को देशभर के 100 NGO में 23वां स्थान प्राप्त होना हम सबके लिए बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है। मेरी सोच समाज में ऐसा सकारात्मक बदलाव लाना है जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक रहे। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देना और दहेज व मृत्युभोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करना हमारी निरंतर प्राथमिकता है।"यह सम्मान न केवल संस्था के कार्यों की सार्वजनिक पहचान है, बल्कि समाज में चल रहे सामाजिक परिवर्तन के अभियान को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगा

0 टिप्पणियाँ