Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा पदाधिकारियों ने किया यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य का स्वागत

 सपा पदाधिकारियों ने किया यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य का स्वागत

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-वरिष्ठ सपा नेता और उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य रामप्रताप यादव का पार्टी पदाधिकारियों और कायकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित पार्टी कार्यालय में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए रामप्रताप यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।बिजली,पानी और दवाओं के वितरण में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस का रवैया जनता के प्रति तानाशाही पूर्ण हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है।आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा।उन्होंने गठबंधन में सपा को आठ सीटें मिलने का दावा भी किया।प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और चुनाव आयोग को अपनी साख बचाने के लिए पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए।इस दौरान मुख्तार अहमद,प्रदीप कुमार,सुभाष,सागर,महेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिवालिक विश्वविद्यालय में हैकाथॉन में 150टीमों के 800 अधिक बच्चें हुये शामिल