आमजन एकता पार्टी के कार्यालय पर हुई साप्ताहिक बैठक
रिपोर्ट-नदीम निज़ामी
नकुड़-आज आमजन एकता पार्टी के कार्यालय पर हुई साप्ताहिक बैठक में अंग्रेज कुमार का जिला कार्यकारिणी में सलाहकार के पद पर मनोनीत किया गया। जबकि ठा. रोहतास सिंह को ब्लॉक मंत्री और जबर सिंह राणा को ब्लॉक प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। यह मनोननयन पत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सौंपें।
इस अवसर पर आयोजित हुई बैठक में पार्टी के संस्थापक देवेंद्र चौहान ने कहा कि हम सबको संगठित होकर के अन्यायकारी कानूनो के खिलाफ लड़ना है। जिनमे यूजीसी एक्ट, एससी एसटी एक्ट और आरक्षण शामिल है। पार्टी के अम्बेहटा नगर अध्यक्ष सलीम सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी सवर्ण हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्व है। जिला महामंत्री हरिओम त्यागी ने कहा कि यूजीसी को लेकर के सवर्ण बिरादरियों में बेहद गुस्सा व रोष है। इस अवसर पर ऋषिपाल चौहान, सुश्री रचना पंडित, दीपक गोयल, विशाल गुप्ता, तुषार शर्मा, पंडित विनोद धस्माना, सुभाष शर्मा, संतोष शर्मा व राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ