अंतर महाविद्यालय वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जेवी जैन कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वुशू प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 14 पुरुष तथा 12 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 26 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदकों के लिए मुकाबला किया।प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद गौरव कपिल भी उपस्थित रहे।पुरुष वर्ग के मुकाबलों में 52 किलोग्राम भार वर्ग में एसडी कॉलेज के पवन कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में गोचर महाविद्यालय के हर्ष ने स्वर्ण तथा एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के इशु ने रजत पदक प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोचर महाविद्यालय के विशु मलिक ने स्वर्ण, 65 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के उज्ज्वल पुंडीर ने स्वर्ण पदक जीता। 70 किलोग्राम भार वर्ग में जेवी जैन कॉलेज के हर्ष बालियान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 80 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के अंकित गौतम ने स्वर्ण तथा गोचर महाविद्यालय के नीरज ने रजत पदक हासिल किया। 85 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीराम कॉलेज के अभिषेक शर्मा ने स्वर्ण तथा एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के हर्षित मित्तल ने रजत पदक जीता। 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वामी कल्याण देव कॉलेज के कुणाल ने स्वर्ण तथा गोचर महाविद्यालय के उमंग तोमर ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कामरान मलिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया।महिला वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में कर्मभूमि कॉलेज की हिमांशी ने स्वर्ण पदक जीता। 52 किलोग्राम भार वर्ग में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर की सोफिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में गोचर महाविद्यालय की राधिका ने स्वर्ण तथा श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर की लवली ने रजत पदक प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर की तनु तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। 65 किलोग्राम भार वर्ग में मुन्नालाल कॉलेज की हिना ने स्वर्ण तथा गोचर महाविद्यालय की निशा ने रजत पदक हासिल किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में वैश्य कॉलेज शामली की प्राची ने स्वर्ण तथा दून कॉलेज की नेहा ने रजत पदक प्राप्त किया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में गोचर महाविद्यालय की काजल मलिक ने स्वर्ण तथा राजकीय महाविद्यालय ननौता की शानू ने रजत पदक जीता।प्रतियोगिता के दौरान उपप्राचार्य प्रो. पंकज गुप्ता, प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. महेश कुमार, प्रो. संजय कुमार, प्रो. मुकेश कुमार एवं डॉ. रीता वारा उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से चयनकर्ता एवं ऑब्जर्वर के रूप में पहुंचे डॉ. शरद चौधरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. शरद चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में मुख्य निर्णायक सोनवीर सिंह, सहायक निर्णायक अमीर आलम तथा निर्णायक के रूप में मनीष कुमार, रोहित पुंडीर, अवनीश चोपड़ा और मोहम्मद मुरसलीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन सचिव प्रो. हरवीर सिंह चौधरी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ