Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने किया सम्मानित

 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने किया सम्मानित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- लखनऊ में 31 अक्टूबर से 01 नवंबर तक आयोजित हुई 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ।
प्रतियोगिता में सहारनपुर के प्रदीप सेठ ने 75 प्लस आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने जैवलिन थ्रो में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।वहीं मीरा सेठ ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में नीलम ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। जबकि रविकांत धीमान ने हैमर थ्रो स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्लोकल विश्वविद्यालय में हुआ रेडियो-इमेजिंग टेक्नोलॉजी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी (IDoR 2026) का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक का आयोजन