Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

 राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

चिकित्सालय में आने वाले मरीजो के साथ किया जाए सहानुभूति पूर्वक सौम्य व्यवहार-जिलाधिकारी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-एस०एम०एम०एच० राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी एवं राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सहारनपुर के प्राचार्य डॉ. कमलेश दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन में राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सहारनपुर द्वारा बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान उपस्थित रहे।  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुधीर राठी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. सुखपाल कौर प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ एवं विशेष अतिथि के रूप मे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार जी एवं डॉ देवेंद्र कुमार वोहरा उप-प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान ने अपने संबोधन में कोविड महामारी के दौरान किये गये कार्यो को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजो के साथ सहानुभूति पूर्वक सौम्य व्यवहार किया जाए। उन्होंने नर्सिंग छात्र-छात्राओं को सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेम परिश्रम एवं परोपकार के सिद्धान्तो को अपने जीवन में समावेश करने हेतु प्रोत्साहित किया।नर्सिंग कॉलेज, पीजीआईएमईआर की प्राचार्य डॉ. सुखपाल कौर ने अपने संबोधन में ओथ की व्याख्या की एवं ओथ का अनुपालन करने को प्रेरित किया। विद्यार्थियों को मरीजों के अधिकारों एवं नर्सिंग पेशे से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक किया। राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश दीक्षित ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को उनके नए शैक्षणिक एवं नए सफर की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नर्सिंग पेशे की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा, मेडिकल कॉलेज की मैट्रन श्रीमती संजीता दास, श्रीमती इंदू एवं प्रज्ञा चतुर्वेदी, श्रीमती निधि बिश्नोई, श्रीमती अनिंदिता त्रिपाठी, डॉ. संजय सिंगोदिया, श्रीमती एलिसा महतो, श्री दीपक, श्री सत्यवीर सिंह, श्री सर्वेद्र प्रताप, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, श्री सज्जन कुमार, श्रीमती निधि बिश्नोई, श्रीमती प्रज्ञा चतुर्वेदी सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

माय भारत बागपत ने किया जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का भव्य आयोजन