गन्ना भुगतान न होने पर किया जाएगा पुतला दहन-जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर.-भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो संगठन द्वारा चीनी मिल और शासन-प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।
रेलवे रोड नागल स्थित अपने कार्यालय पर युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि किसान महीनों से गन्ना मिलों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन भुगतान अभी तक लंबित है जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है जिस कारण किसान मजदूर बाजार जाने से भी कतरा रहे हैं, उन्होंने कहा कि सरकार और मिल प्रबंधन को जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, अन्यथा किसानहित में जल्द ही जनपदभर में पुतला दहन कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आय दोगुनी का वादा करके सिंगल आय भी नहीं देना किसानों के साथ सरासर नाइंसाफी है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ