Ticker

6/recent/ticker-posts

योगी सरकार गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल तत्काल घोषित करें-भगत सिंह वर्मा।

योगी सरकार गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल तत्काल घोषित करें-भगत सिंह वर्मा। 

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा- भगत सिंह वर्मा।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-  देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं व पृथक राज्य की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अपर आयुक्त रमेश यादव से मिल समस्याओं से संबंधित ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम दिया।

आज यहां मंडल आयुक्त कार्यालय पर ज्ञापन देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के अन्नदाता किसानों पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है जिसे प्रधानमंत्री जी तत्काल समाप्त करें।जब देश के चंद कॉर्पोरेट घरानों के कर्ज समाप्त हो सकते हैं।तो अन्नदाता किसानों के क्यों नहीं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मेरठ आगरा और बरेली में एम्स की स्थापना कराई जाए। सहारनपुर में आईआईएम की स्थापना कराई जाए मेरठ में तत्काल प्रभाव से मिनी सचिवालय और हाई कोर्ट की स्थापना कराई जाए।राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराए जाएं।अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए।डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सीटू प्लस 50% के अनुसार किसानो की फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाये जाए। राष्ट्रीय किसान आय आयोग का गठन किया जाए। 58 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग किसान व मजदूरों को ₹10000 प्रति माह पेंशन दिलाई जाए।सभी हाईवे और सड़कों से टोल टैक्स समाप्त कराये जाए। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानो की लगातार बढ़ती हुई लागत को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गन्ने का लाभकारी मूल्य तत्काल ₹700 कुंतल घोषित कराये।और चीनी मिलों को अविलंब चलवाए और उनसे पिछले वर्षों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल गन्ना किसानों को दिलाये। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने कहा कि देश में किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है।इसलिए किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर लाभकारी मूल्य दिलाने का काम करें।डॉ अशोक मलिक ने कहा कि देश में सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क मिलनी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव डॉक्टर परविंदर मलिक प्रदेश प्रवक्ता रोहित गौतम जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुकर्रम प्रधान संरक्षक चौधरी रामचंद्र गुर्जर नवीन चौधरी राहुल त्यागी ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 गुराना में आयोजित हुआ संत समागम