गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा नियमों का पालन किया जाना बहुत ज़रूरी-राहुल कांत सिंह
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- राहुल कांत सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा नियमों का पालन किया जाना बहुत ज़रूरी है।किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।
सिद्दार्थ गैस एजेंसी के प्रबंधक राहुलकांत सिंह ने कहा कि आधुनिक समय में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा घर की मुख्य आवश्यकताओं में से एक बन चुके हैं।सभी घरों में इनका इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इनके इस्तेमाल के दौरान आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करना भी ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि यदि गैस सिलेंडर लीक हो रहा हो तो किसी सूरत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए,गैस चूल्हे का पाईप लीक हो रहा तो भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।राहुलकांत सिंह ने कहा कि समय समय पर नियमानुसार दोनों चीज़ों की जाँच करानी चाहिए।यदि कोई समस्या आए तो रिफिल डिलीवरी बॉय या एजेंसी में सम्पर्क करना चाहिए।राहुलकांत सिंह ने कहा कि हम अपने स्तर पर अपने उपभोक्ताओं को अधितकम सुविधाएं उपलब्ध कराते रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ