Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ नागरिकों ने की समस्याओं का समाधान करने की मांग को सौंपा ज्ञापन

 वरिष्ठ नागरिकों ने की समस्याओं का समाधान करने की मांग को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीनचंद्र वर्मा को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग की है।
खंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद द्वारा राज्य अतिथि गृह डामकोठी में आयोजित विभिन्न वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गोष्ठी के दौरान सौंपे गए ज्ञापन में जनपद की सभी तहसीलों में वृद्धाश्रम की स्थापना,प्रत्येक थाना क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों को सूचीबद्ध कर बैठक आयोजित करने,शोषण,उत्पीड़न,अधिकार हनन पर कानूनी सहायता दिए जाने,वृद्धावस्था पेंशन पांच हजार रूपए मासिक करने,ईपीएफ पेंशन को बढ़ाकर साढ़े सात हजार मासिक करने,बंद कर दी गयी रेल किराए में छूट योजना को पुनःशुरू करने,बैंकों में जमा पूंजी पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली ब्याज दर बढ़ाने और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी है।वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जाती हैं।लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आता है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में अवगत करायी गयी वरिष्ठ नागरिकों की तमाम मांगों के संबंध में विभिन्न न्यायालयों और वरिष्ठ नागरिक आयोग द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।उन्होंने कहा कि समस्याओं और मांगों का संज्ञान लेकर समाधान के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।ज्ञापन देने वालों में केसी शर्मा,एसके गर्ग, जीके बड़ोला,चौधरी चरण सिंह,सुभाष हंस,विद्यासागर गुप्ता,शिवचरण,एससी ग्रोवर,श्याम सिंह ,गुलाब राय,रामसागर सिंह,शिव बचन,महेशचंद काला,धर्मेंद्र,कर्णपाल,अनिल गुप्ता,सीपी शर्मा ,ललित पांडे,ओमप्रकाश,मधुबाला गर्ग,शीशपाल सिंह आदि वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित बदमाश घायल, पैर में गोली लगने से घायल