Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद से बड़ी संख्या में शामिल होकर, कांग्रेसजन बनाएेगे,"भारत जोड़ो यात्रा" को ऐतिहासिक... चौधरी मुजफ्फर



जनपद से बड़ी संख्या में शामिल होकर, कांग्रेसजन बनाएेगे,"भारत जोड़ो  यात्रा" को ऐतिहासिक... चौधरी मुजफ्फर


 

सहारनIपुर

आज महानगर कांग्रेस कार्यालय पर एक अति आवश्यक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व संचालन महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने किया I बैठक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" के उत्तर प्रदेश में आगमन की जानकारी देते हुए, चौ.मुजफ्फर अली ने इसकी तैयारियों की समीक्षा भी की I  चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया की यात्रा 3 जनवरी 2023 को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के  लोनी में  प्रवेश करेगी I  उत्तर प्रदेश आगमन पर यात्रा का जोरदार स्वागत होगा, जिसमें शामिल होने के लिए जनपद सहारनपुर से हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी  वहां पहुंचेंगे I 

                               


जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने यात्रा मार्ग में सहारनपुर मंडल क्षेत्र के शामली जनपद को शामिल किए जाने के लिए कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा लोनी, बागपत, बड़ौत, कांधला, कैराना से निकलते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी I चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि जनपद से हजारों यात्री यात्रा में शामिल होने के लिए 23 तारीख को लोनी पहुंचेंगे I   दोनों अध्यक्षों ने यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने हेतु समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी I


कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश शर्मा ने बताया कि यात्रा  की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक बैठक कल गाजियाबाद में हुई थी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जनपद स्तर पर  यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए थे I गाजियाबाद  बैठक के दौरान मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार आज दोनों अध्यक्षों ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए, यात्रा हेतु कांग्रेसजनों के रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया I पदयात्री के रूप में यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए सभी को अपने आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ दोनों अध्यक्षों के पास जमा कराने के लिए कहा गया है I


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी ने सभी से यात्रा की सफलता हेतु बड़ी संख्या में लोनी पहुंचने का आवाहन करते हुए यात्रा को ऐसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की I


बैठक में  पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, प्रदेश सचिव  प्रवीण चौधरी,  एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव वर्मा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, राहत खलील, रणधीर सिंह चौहान, सचिन कांबोज अशोक शर्मा, आरिश सिद्दीकी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पराग पवार, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा, अमरदीप जैन, धर्मवीर जैन, पीसीसी सदस्य अक्षय कुमार,  योगी बीरसेन उपाध्याय,  इसरार मलिक,  नरेश जाट, कयूम रत्नाखेड़ी, शाहीन खान,  आदेश सीकरी, नसीब खान, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, सौरभ, भारद्वाज लईक, अहमद अंसारी, जमाल अहमद, सौरव वर्मा, नासिर अंसारी, सतीश कुमार एडवोकेट, नंदकिशोर, पुष्कर कुमार, गुलफाम,  रोहित जाटव, अक्षय धीमान  आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपने हक की लड़ाई को संगठित रहे व्यापारी वर्ग -मनोज सिंघल