समाजवादी नेता राजनारायण ने अपने जीवन में लंबा संघर्ष किया- जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद
सहारनपुर समाजवाद चिंतक लोकबंधु राजनारायण को आज उनकी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।आज अम्बाला रोड़ स्थित सपा जिला कार्यालय पर लोकबन्धु राजनारायण को उनकी 36 पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्त्ता ने अपनी भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने अपनी श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी नेता राजनारायण ने अपने जीवन में लंबा संघर्ष किया। उनके संघर्ष का एक सिरा स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ा था, तो दूसरा सिरा राजनीति के साथ जुड़ा था। उन्होने 69 साल की अपनी जिंदगी में वे 80 बार जेल गए और उनकी जिंदगी के तकरीबन 17 साल कारावास में ही बीते। इनमें तीन साल आजादी से पहले और 14 साल आजादी के बाद के रहे। उन्होने सदैव आपना जीवन सादगी के साथ समाजवाद को जिन्दा रख अपना संघर्ष जारी रखा
एमएलसी शाहनवाज खान ने कहा कि राज नारायण ने देश की राजनीति में नया मुकाम हासिल किया और सभी को साथ लाने का प्रयास किये रखा। सादगी के साथ राजनारायण ने आजीवन जिस तरह की राजनीति की, वह संघर्ष और वैचारिक प्रतिबद्धता रहे आपने आदर्शो से समझोता नहीं किया ओर अपने संकटमय संषर्घ भरे जीवन में आगे बढ़ते रहे। पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप वरिष्ठ नेता उस्मान मुखिया ने कहा कि देश में गैर-कांग्रेसवाद की राजनीति का जब भी इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें इस समाजवादी नेता के हिस्से कई प्रसंग आएंगे। वह राममनोहर लोहिया के साथ सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में शामिल थे। बाद में चौधरी चरण सिंह के करीब आए और इस कारण एक दौर में उन्हें चौधरी साहब का ‘हनुमान’ तक कहा गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी एवं जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरेशी ने कहा समाजवादी नेता ने अपने जीवन में लंबा संघर्ष किया जिसके बल पर राजनीति में समाजवादी का नारा बुलन्द किया।। समाजवादी विचारधारा को सदैव उन्होने सर्वोंपरि मानकर उन्होने हम सबको उस विचारधारा पर चलने को प्रेरित किया। आज उनके आदशॉ और सिद्वान्तो को अपनाना ही उन्हे सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित होगी श्रद्धांजलि देने वालों में। जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर संदीप यादव अब्दुल गफूर जुमला सिंह अमरीश चौटाला मोहम्मद हुसैन जिलानी राजवीर यादव प्रवेश प्रधान शाहनवाज चांद महजबी खान आजु रानी राम कुमार विश्वकर्मा रोहित कटारिया दिलदार अंसारी अमरदीप सिंह विकास शुभम नसीम मलिक गुल्लू मलिक कलीम अहमद सालिम प्रधान हिना सिद्दीकी राशदा नौशाद चौधरी इनाम अंसारी नफीस अंसारी सत्यवीर सिंह वाजिद एहसान पार्षद मुनीर राणा मेहताब अली बानो कुर्बान शौकत अली सतपाल कश्यप इरफान ठेकेदार आजम अंसारी वेदपाल पटनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
0 टिप्पणियाँ