देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए कांग्रेस ने अनेकों कुर्बानियां दी-पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल
सहारनपुर-महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आज कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया और कांग्रेस का 138वा स्थापना दिवस मनाया I संचालन सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन ने किया I
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र कपिल ने उपस्थित कांग्रेसजनों को देश की एकता, अखंडता, सांप्रदायिक सौहार्द व लोकतंत्र की रक्षा के लिए, हमेशा समर्पित रहने की शपथ दिलाई I इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी वक्ताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को को याद करते हुए, कांग्रेस नेताओं के आजादी के आंदोलन में योगदान और कांग्रेसी सरकारों के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद किया
पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने देश की आजादी के आंदोलन का जिक्र करते हुए कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला I उन्होंने कांग्रेस के इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा आज देश का दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे भाजपा के नेता उस कांग्रेस को समाप्त करने का मिशन चला रहे हैं जिस कांग्रेस ने इस देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और आजादी के बाद देश में उस लोकतंत्र को मजबूत किया जिसके चलते आज भाजपा सत्ता में बैठी है I कपिल ने कहा भाजपा की कांग्रेस मुक्त भारत की सोच ही भाजपा की लोकतंत्र विरोधी नीति और विचारधारा का उदाहरण है जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कांग्रेस का 138 वर्षों का इतिहास आजादी के आंदोलन में कांग्रेस के बलिदानों एवं आजादी के बाद कांग्रेसी सरकारों की विकास गाथाओं से भरा पड़ा है I चौ. मुजफ्फरनगर ने कहा कि बापू के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए कांग्रेस ने अनेकों कुर्बानियां दी, वहीं दूसरी ओर आजादी के आंदोलन में सबसे अधिक दिन अंग्रेजों की जेलों में बिताने वाले पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप मे आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी भारत की जो आधारशिला रखी, उसका अनुसरण करते हुए कांग्रेस की सरकारों ने देश को विकास के मार्ग पर ले जाने का कार्य किया और परिणाम स्वरूप आज देश विकसित राष्ट्रों की पंक्ति में खड़ा है I महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज देश के वीर सपूतों और आजादी के आंदोलन में अग्रणी रहे महात्मा गांधी को भाजपा सरकार अपमानित करके देश के गौरवशाली इतिहास को कलंकित कर रही है I
गोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन,प्रवक्ता, जिला कांग्रेसगणेश दत्त शर्मा , सौरभ भारद्वाज, सोमपाल कश्यप, श्रीमती मधु सहगल, सतपाल बर्मन, आरिश सिद्दीकी, वीरसेन उपाध्याय आदि शामिल रहे, जबकि नदीमउल इस्लाम, नसीब खान, जमाल अहमद, मोहम्मद यूनुस अंसारी, कुशल पाल, हसीन सिरसली, मुनेश सहगल, राकेश वर्मा, इसरार मलिक, निशात अली आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित Iप्रेषक
,
0 टिप्पणियाँ