ब्राहमण समाज हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करता आ रहा है।-अध्यक्ष अरविन्द शर्मा
सहारनपुर। जागृत युवा ब्राहमण सभा का वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बार संघ के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने सर्वप्रथम जाग्रत युवा ब्राहमण सभा के वार्षिक उत्सव की शुभकामनाएं दी और कहा कि संगठन हमेशा से ही ब्राहमण समाज के हित में कार्य करता आ रहा है और आगे संगठन का विस्तार देहात स्र पर करके संगठन को मजबूत बनाया जाये। अभिषेक कृष्णात्रेय व प्रगीत कौशिक ने संगठन के वार्षिक उत्सव, सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि नौजवान सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। ब्राहमण समाज हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करता आ रहा है। ब्राहमण समाज के नौजवानों की शिक्षा-दीक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। सभा के अध्यक्ष पं.राजीव शर्मा, संयोजक अर्जुन पंडित व अभिषेक शर्मा ने समारोह में आये सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अभिषेक कृष्णात्रेय, बार संघ के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, मुकेश दीक्षित, अतुल पराशर, अनिल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता रविन्द्र गुरू व संचालन मनमोहन शर्मा ने की। इस अवसर पर हर्ष कपिल, विशाल शर्मा, सुमित मास्अर, आकाश शर्मा, निकुंज शर्मा, वैभव शर्मा, मोहित त्यागी, उदित शर्मा, एड.अनुभव शर्मा, वैभव शर्मा, संजय शर्मा, मयंक शर्मा, नितिन शर्मा, उदित कपिल, सारांश शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।रिपोर्ट -अमान उल्ला खान
0 टिप्पणियाँ