Ticker

6/recent/ticker-posts

खिलाड़ी हमारे देश का गौरव है,देश की शान- चौ नीरपाल सिंह

खिलाड़ी हमारे देश का गौरव है,देश की शान- चौ नीरपाल सिंह

सहारनपुर- राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के गौरव हमारे खिलाड़ियों ने महिला खिलाडियों के यौन शोषण को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया हुआ है।

जिसका राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी आज जंतर मंतर पर जाकर अपना पूरा समर्थन खिलाड़ियों को दिया।जयंत चौधरी ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण पर खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाकर अविलंब कार्यवाही की मांग की है।जयंत चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर भी साथ रहे। हकीकत नगर कार्यालय पर बैठक मे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि महिला खिलाडियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।उनकी बात सुनकर उन्हें न्याय मिलना चाहिए।खिलाड़ी हमारे देश का गौरव है,देश की शान है।उनका सम्मान होना चाहिए।खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं।इसे केंद्र सरकार को बड़ी गंभीरता से लेना चाचौ नीरपाल सिंह ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ भी आंदोलन में कूद पड़ेगा।और जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक अनिश्चितकाल भूख हड़ताल दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू हो जाएगी।जरूरत पड़ी तो संसद भवन पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक शमीम अहमद,प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी,नरेंद्र सिंह, चौ अरविंद मलिक,अनुज वर्मा, राजीव,नीरज,राहुल उपस्थित रहे।

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस की मीटिंग में संगठन को मजबूत करने पर किया विचार विमर्श